International Journal of Leading Research Publication
E-ISSN: 2582-8010
•
Impact Factor: 9.56
A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal
Plagiarism is checked by the leading plagiarism checker
Call for Paper
Volume 7 Issue 9
September 2026
Indexing Partners
उच्च माध्यमिक विद्यालयो में शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद ऐच्छिक विषय के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली समस्याएँ एवं चुनौतियाँ: बिहार के संदर्भ में
| Author(s) | अमित कुमार आनंद, डॉ. चंद्रशेखर बी. कडू |
|---|---|
| Country | India |
| Abstract | शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उच्च माध्यमिक स्तर पर इसे ऐच्छिक विषय के रूप में प्रभावी ढंग से लागू किया जाना विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, आत्मविश्वास तथा खेल-कौशल के विकास के लिए आवश्यक है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद ऐच्छिक विषय के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली प्रमुख समस्याओं एवं चुनौतियों का अध्ययन करना है। अध्ययन में विद्यालयों में उपलब्ध खेल मैदान एवं खेल सामग्री, प्रशिक्षित एवं योग्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यालयी समय-सारणी में विषय को पर्याप्त समय, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अभिरुचि, प्रशासनिक सहयोग, वित्तीय संसाधन तथा खेल-कूद संबंधी आधारभूत संरचना जैसे प्रमुख पक्षों पर विचार किया गया है। बिहार के संदर्भ में ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों के बीच संसाधनों की असमानता, खेल सुविधाओं का अभाव, पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी, सीमित वित्तीय संसाधन, परीक्षा-केंद्रित शैक्षिक वातावरण तथा शारीरिक शिक्षा के प्रति अपेक्षाकृत कम जागरूकता इसके प्रभावी क्रियान्वयन में प्रमुख बाधाएँ हैं। विद्यार्थियों की नियमित सहभागिता सुनिश्चित करना, खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रोत्साहन तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति का विकास भी महत्वपूर्ण चुनौतियाँ हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालयों में पर्याप्त खेल सुविधाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति, नियमित खेल गतिविधियों का आयोजन, आवश्यक वित्तीय प्रावधान, शिक्षक-अभिभावक जागरूकता तथा विद्यालय एवं शिक्षा प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय आवश्यक है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद को केवल सह-पाठ्यक्रम गतिविधि न मानकर विद्यार्थियों के समग्र विकास का अनिवार्य घटक समझते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध एवं संसाधन-आधारित प्रयास किए जाने की आवश्यकता ळें |
| Keywords | शारीरिक शिक्षा, खेल-कूद, ऐच्छिक विषय, प्रभावी क्रियान्वयन, खेल मैदान एवं खेल सामग्री इत्यादि |
| Published In | Volume 7, Issue 8, August 2026 |
| Published On | 2026-08-06 |
| DOI | https://doi.org/10.70528/IJLRP.v7.i8.2389 |
Share this

IJLRP's Crossref DOI prefix is
10.70528/IJLRP
Downloads
All research papers published on this website are licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License, and all rights belong to their respective authors/researchers.