International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010     Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 8 August 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of August.

महाविद्यालयीन छात्र एवं छात्राओं में शैक्षणिक तनाव: एक साहित्य समीक्षा

Author(s) रंजीता प्रजापति, डॉ. मंजू शर्मा
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध प्रपत्र में “महाविद्यालयीन छात्र एवं छात्राओं में शैक्षणिक तनाव” का अध्ययन किया गया है। तनाव निश्चित रूप से एक बड़ा शब्द है, जिसका प्रभाव और भी बड़ा है, हालाँकि इससे निपटने के लिए हम अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव ला सकते हैं।
एक ओर जहाँ प्रतिस्पर्धात्मकपूर्ण समाज किशोरों को सकरात्मक कार्य करने को प्रेरित करता है, वहीं दूसरी ओर मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक समस्याओ को जन्म देता है, जिसके कारण छात्र एवं छात्राओं में मानसिक तनाव के परिणामस्वरूप अवसाद, चिंता और कई अन्य खतरनाक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य महाविद्यालयीन स्तर पर अध्यनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक तनाव एवं उसके प्रभाव का अध्ययन करना है। तनाव प्रबंधन के लिए आयोजित कार्यशालाओं की संख्या में वृद्धि, विभिन्न लेख प्रकाशित होना, शोध रिपोर्ट आदि पिछले कुछ दशकों में तनाव से संबंधित मामलों में वृद्धि का संकेत हैं। यह अध्ययन छात्रों में तनाव के कारणों, प्रभावो और तनाव प्रबंधन के तकीनोंकों पर साहित्यों की समीक्षा प्रस्तुत करता हैं।
Keywords महाविद्यालयीन, छात्र-छात्राएँ, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, शैक्षणिक प्रदर्शन, उच्च शिक्षा, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक वातावरण
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 8, August 2026
Published On 2026-08-07

Share this