International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010     Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 8 August 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of August.

"शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत किशोरों ( 13-17 वर्ष ) के नैतिक मूल्य का अध्ययन " ( मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के संदर्भ में )

Author(s) Ms. अनुराधा बरुड़, Dr. मोहिनी सकारगायें, Dr. सुषमा शर्मा
Country India
Abstract नैतिक मूल्य मनुष्य के व्यक्तित्व विकास में बहुत आवश्यक होते हैं | नैतिक मूल्य की पहचान हमारे व्यवहार से होती है |परिवार एक ऐसी संस्था है जो नैतिकता की शुरुआत बच्चों में करती है | व्यक्ति के व्यवहार में नैतिक मूल्य की झलक दिखाई देती है ,व्यक्ति अपनी रुचि एवं आवश्यकताओं के अनुसार नैतिक मूल्यों को ग्रहण करता है| नैतिक मूल्य हमें समाज में मान सम्मान प्रदान करते हैं | प्राचीन काल से ही गुरुकुलों में गुरुओं के द्वारा शिष्यों को संस्कार की एवं संस्कृति की शिक्षा प्रदान कि जाती थी | जिसमें नैतिक मूल्य एवं कर्तव्यों की शिक्षा दी जाती थी ,बालक को एक नागरिक बनने में यह शिक्षा महत्वपूर्ण योगदान देती थी |
"जॉन लॉक ने कहा है -"बालक का दिमाग कोरी स्लेट के समान होता है इस पर जो लिखा जाए वह कभी मिटता नहीं है|"बचपन में सीखी गई बातें हमेशा जीवन के अंत तक याद रहती हैं परिवार समाज एवं विद्यालय बालक को त्याग ,बलिदान ,ईमानदारी ,भाईचारा अपनों से प्रेम बड़ों का आदर सम्मान आदि सिखाते हैं |नैतिक मूल्य हमारे संस्कारों में शामिल होते हैं ,एवं बचपन से ही हमारे चरित्र का एक भाग बन जाते हैं जो समय के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | नैतिक मूल्यों के बिना मनुष्य का व्यक्तित्व शुन्य हैं ,ऐसे व्यक्ति समाज का हिस्सा नहीं बन पाते और उन्हें असफलताओं का सामना करना पड़ता है |
प्रस्तुत शोध कार्य मे नैतिक मूल्यों को जानने मे मदद मिली एवं वर्तमान समय मे किशोरों को उनके नैतिक मूल्यों के निर्माण मे विद्यालय व पारिवारिक वातावरण किस प्रकार सहयोगी हो सकता है का अध्ययन किया गया | शासकीय विद्यालय मे अध्ययन करने वाले विधयार्थियों पर,उनके मूल्यों पर शिक्षक ,मित्र ,सहपाठी सभी के द्वारा बताई गई अच्छी एवं बुरी बातों का प्रभाव भी पड़ता है | मूल्य व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | आज के आधुनिक युग मे हमारे मूल्य परिवर्तित होते जा रहे है,ओर आधुनिकीकरण की चकाचौंध ने सबसे ज्यादा किशोर युवा वर्ग को प्रभावित किया है |
Keywords संस्कार, नैतिक मूल्य, संस्कृति ,परंपरा, धार्मिकता,पौराणिक,आदर्श,नियम
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 7, July 2026
Published On 2026-07-31

Share this