International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010     Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 2 February 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of February.

डिजिटल पत्रकारिता में हिंदी का बदलता रूप

Author(s) नगेन्द्र सिंह
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध-पत्र डिजिटल पत्रकारिता में हिंदी का बदलता रूप विषय के अंतर्गत डिजिटल माध्यमों के प्रभाव से हिंदी भाषा, शैली और प्रस्तुति में आए परिवर्तनों का विश्लेषण करता है। इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म के विस्तार ने पत्रकारिता के पारंपरिक स्वरूप को बदलते हुए उसे तात्कालिक, संवादपरक और बहुआयामी बना दिया है। इस परिवर्तन का सीधा प्रभाव हिंदी पत्रकारिता पर भी पडा है, जहाँ भाषा अधिक सरल, संक्षिप्त, आकर्षक और पाठक-केंद्रित हुई है।
अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि यूनिकोड, वॉइस टाइपिंग और डिजिटल उपकरणों ने हिंदी के लेखन-पठन को सहज बनाया, जिससे हिंदी डिजिटल सामग्री का प्रसार ग्रामीण से वैश्विक स्तर तक संभव हुआ। ‘हिंग्लिश’, बोलचाल की हिंदी और दृश्य-श्रव्य सामग्री के प्रयोग ने हिंदी की अभिव्यक्ति को नए आयाम दिए हैं। साथ ही, युवा पीढी की सक्रिय भागीदारी ने हिंदी डिजिटल पत्रकारिता को अधिक जीवंत और लोकप्रिय बनाया है।

शोध-पत्र में हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के सामाजिक प्रभाव, उसकी लोकप्रियता के कारणों, तथा भाषा-शैली में आए बदलावों का सम्यक विश्लेषण किया गया है। साथ ही, फेक न्यूज भाषा की शुद्धता और नैतिक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर भी विचार किया गया है। निष्कर्षतः, डिजिटल पत्रकारिता ने हिंदी को आधुनिक तकनीकी युग के अनुरूप ढालते हुए उसे एक सशक्त और प्रभावी संचार माध्यम के रूप में स्थापित किया है।
Keywords .
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 2, February 2026
Published On 2026-02-16

Share this