International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010     Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 3 March 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of March.

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका : एक ऐतिहासिक अध्ययन

Author(s) रीना कुमारी
Country India
Abstract - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास केवल पुरुष नेताओं और उनके संघर्ष तक सीमित नहीं था। महिलाओं ने भी इस महाकाव्य समान आंदोलन में उल्लेखनीय और निर्णायक योगदान दिया। प्रारंभिक दौर में रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हज़रत महल जैसी वीरांगनाओं ने प्रत्यक्ष सैन्य नेतृत्व संभाला, वहीं 20वीं शताब्दी में सरोजिनी नायडू, सुचेता कृपलानी और अरुणा आसफ़ अली जैसी नेताओं ने जनांदोलनों और क्रांतिकारी गतिविधियों को दिशा दी। इस शोध-पत्र का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की वास्तविक भूमिका का ऐतिहासिक विश्लेषण करना है। अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि महिलाओं का योगदान बहुआयामी था—राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सभी स्तरों पर—परंतु मुख्यधारा के इतिहास लेखन में इसे अपेक्षित स्थान नहीं दिया गया।
Keywords भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, महिलाओं, संघर्ष, नारीवादी, क्रांतिकारी
Field Arts
Published In Volume 6, Issue 8, August 2025
Published On 2025-08-23

Share this