International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010   •   Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 11 November 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of November.

“देवी को मिथक, महिषासुर को नायक” : इस नैरेटिव का सच महिषासुर के आधुनिक पुनर्पाठ का सांस्कृतिक एवं समाजशास्त्रीय अध्ययन

Author(s) राधा मिश्रा
Country India
Abstract भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में देवी-देवताओं से संबंधित आख्यान केवल प्राचीन कथाएँ नहीं हैं, बल्कि वे उपासना, पर्व, अनुष्ठान, सामूहिक स्मृति और सांस्कृतिक जीवन के जीवित आधार हैं । महिषासुर का प्रसंग इसी व्यापक परंपरा में देवी-माहात्म्य के माध्यम से प्रतिष्ठित हुआ, जहाँ माँ दुर्गा और महिषासुर का संघर्ष तथा महिषासुर-वध देवी की दैवी विजय के रूप में वर्णित है । देवी-माहात्म्य को मार्कण्डेय पुराण के भीतर स्थित एक महत्त्वपूर्ण पाठ के रूप में देखा जाता है और इसके महिषासुर-वध प्रसंग ने शाक्त परंपरा में अत्यंत व्यापक प्रभाव डाला है । समकालीन समय में इसी पात्र का एक भिन्न पुनर्पाठ विकसित हुआ है । कुछ संगठनों, लेखकों और सामाजिक आंदोलनों ने महिषासुर को जननायक, बहुजन नायक, मूलनिवासी नायक अथवा प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया तथा उसके वध को “शहादत” के रूप में अर्थ दिया । JNU Library Archive में 2013 के “Mahishasur Day” से संबंधित अभिलेख इस आधुनिक सार्वजनिक विमर्श के अस्तित्व का स्पष्ट दस्तावेज है । Moumita Sen के अध्ययनों में भी महिषासुर के आधुनिक पुनर्पाठ को सामाजिक आंदोलन, राजनीतिक प्रतीक, प्रतिनैरेटिव और नई प्रतीक-निर्मिति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है ।
यह शोध-पत्र इसी परिवर्तन को नैरेटिव, प्रतिनैरेटिव, सांस्कृतिक वर्चस्व, सांस्कृतिक मानसिकता और कल्चरल मार्क्सवाद के व्यापक वैचारिक संदर्भ में समझता है । इसका केंद्रीय प्रश्न यह है कि यदि माँ दुर्गा के पारंपरिक आख्यान को केवल मिथक कहकर उसके धार्मिक अर्थ को कमतर किया जाता है, तो महिषासुर के आधुनिक पुनर्पाठ को इतिहास, शहादत और जननायकत्व की श्रेणी में रखने के लिए कौन-सी समान प्रमाण-कसौटी अपनाई जाती है । अध्ययन का निष्कर्ष है कि आधुनिक सामाजिक समूह किसी पुराने प्रतीक का नया अर्थ निर्मित कर सकते हैं, किंतु नया अर्थ निर्मित होना मूल धार्मिक आख्यान को स्वतः निरस्त नहीं करता ।
Keywords महिषासुर, माँ दुर्गा, देवी-माहात्म्य, नैरेटिव, प्रतिनैरेटिव, सांस्कृतिक वर्चस्व, कल्चरल मार्क्सवाद, सांस्कृतिक स्मृति, धार्मिक आस्था, पहचान ।
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 11, November 2026
Published On 2026-11-07

Share this