International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010     Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 7 July 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of July.

राजस्थान में खनिज संसाधन और खनन का विश्लेषण

Author(s) Payal Vaishnav
Country India
Abstract राजस्थान भारत का खनिज संपदा की दृष्टि से सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। राज्य में धात्विक, अधात्विक तथा ऊर्जा खनिजों की प्रचुरता पाई जाती है, जिसके कारण इसे भारत का “खनिज संग्रहालय” कहा जाता है। सीसा-जस्ता, संगमरमर, जिप्सम, चूना पत्थर, रॉक फॉस्फेट, तांबा, चांदी तथा बलुआ पत्थर जैसे अनेक खनिजों के उत्पादन में राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थान रखता है। राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा राजस्व प्राप्ति में खनन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रस्तुत शोध-पत्र में राजस्थान के प्रमुख खनिज संसाधनों, उनके भौगोलिक वितरण, आर्थिक महत्व, खनन गतिविधियों तथा खनन से उत्पन्न पर्यावरणीय एवं सामाजिक चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है। साथ ही सतत् खनन और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई है।
Keywords खनिज संसाधन, खनन, राजस्थान, आर्थिक विकास, सतत् खनन, पर्यावरणीय प्रभाव
Field Arts
Published In Volume 7, Issue 6, June 2026
Published On 2026-06-14

Share this