International Journal of Leading Research Publication
E-ISSN: 2582-8010
•
Impact Factor: 9.56
A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal
Plagiarism is checked by the leading plagiarism checker
Call for Paper
Volume 7 Issue 7
July 2026
Indexing Partners
चलित माध्यमों में दृश्य संचार के विविध आयामों का विश्लेषणात्मक अध्ययन
| Author(s) | विनोद सावंत, Dr. राजेंद्र मोहंती, Dr. नृपेन्द्र शर्मा |
|---|---|
| Country | India |
| Abstract | प्रस्तुत शोध “चलित माध्यमों में दृश्य संचार के विविध आयामों का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर आधारित है। दृश्य संचार समकालीन संचार प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण आयाम है जो चित्रों, प्रतीकों, रंगों, संकेतों तथा दृश्य संरचनाओं के माध्यम से संदेशों का प्रभावी संप्रेषण करता है। वर्तमान समय में विभिन्न चलित माध्यम, विशेष रूप से सड़क परिवहन वाहनों पर प्रयुक्त दृश्य तत्व, जनसंचार एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के प्रभावी साधन के रूप में उभरकर सामने आए हैं। यह अध्ययन चलित माध्यमों में प्रयुक्त दृश्य संचार के विविध स्वरूपों, उनकी विषयवस्तु तथा संचारात्मक का विश्लेषण करने के उद्देश्य से किया गया है। अध्ययन में अंतर्वस्तु विश्लेषण विधि का प्रयोग किया गया। शोध के लिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजमार्गों पर संचालित 100 ट्रकों का उद्देश्यपूर्ण चयन किया गया तथा उन पर अंकित चित्रों, प्रतीकों, रंगों, संदेशों एवं भाषायी अभिव्यक्तियों का विश्लेषण किया गया। अध्ययन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चलित माध्यमों में दृश्य संचार के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, प्रेरणात्मक, सूचनात्मक एवं मनोरंजनात्मक विषयवस्तुओं का व्यापक समावेश पाया गया। ट्रकों पर अंकित संदेशों एवं प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक चेतना, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पहचान, जीवन-दर्शन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रभावी संप्रेषण है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि चलित माध्यमों पर प्रयुक्त दृश्य तत्व केवल सौंदर्यपरक भूमिका तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे जनसंचार, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक संदेशों के प्रसार के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। रंगों, प्रतीकों तथा लिखित संदेशों का संयोजन दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर संचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाता है। इस प्रकार चलित माध्यमों में दृश्य संचार बहुआयामी स्वरूप में विद्यमान है, जो सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यवहारिक संप्रेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन के निष्कर्ष से स्पष्ट होता है कि चलित माध्यम दृश्य संचार के प्रभावी एवं सशक्त साधन हैं, जिनके माध्यम से विविध प्रकार के संदेशों का व्यापक स्तर पर संप्रेषण संभव है। चलित माध्यमों में दृश्य संचार के विविध आयाम समकालीन जनसंचार अध्ययन के महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। |
| Keywords | दृश्य संचार, चलित माध्यम, ट्रक आर्ट, आयाम । |
| Field | Arts |
| Published In | Volume 6, Issue 10, October 2025 |
| Published On | 2025-10-23 |
Share this

IJLRP's Crossref DOI prefix is
10.70528/IJLRP
Downloads
All research papers published on this website are licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License, and all rights belong to their respective authors/researchers.