International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010     Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 6 June 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of June.

ग्राम सभा की योजना प्रक्रिया में भूमिका: एक विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण

Author(s) चन्द्र कांत झा
Country India
Abstract यह शोध-पत्र ग्राम सभा की योजना निर्माण प्रक्रिया में भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। ग्राम सभा, पंचायती राज व्यवस्था की मूल इकाई है, जो ग्रामीण लोकतंत्र की आधारशिला मानी जाती है। यह न केवल स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का मंच प्रदान करती है, बल्कि विकास योजनाओं की पहचान, प्राथमिकता निर्धारण, क्रियान्वयन और निगरानी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि ग्राम सभा के माध्यम से जनभागीदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होता है, जिससे योजनाएँ अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनती हैं। जागरूकता की कमी, प्रशासनिक हस्तक्षेप और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियाँ इसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करती हैं। अध्ययन का निष्कर्ष है कि ग्राम सभा को सशक्त बनाकर ग्रामीण विकास को अधिक समावेशी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
Keywords पंचायती राज, योजना प्रक्रिया, जनभागीदारी, विकेंद्रीकरण एवं ग्रामीण विकास इत्यादि
Published In Volume 2, Issue 8, August 2021
Published On 2021-08-07

Share this