International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010   •   Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 10 October 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of October.

भारतीय विदेश नीति का बदलता स्वरूप पड़ोसी देशों के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन

Author(s) आशिक हुसैन खान, डॉ. संजू गांधी
Country India
Abstract किसी भी देश की विदेश नीति के निर्धारण में उसकी आंतरिक परिस्थितियां एवं बाह्य वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसके साथ ही इतिहास, विरासत और विचारधाराओं का भी प्रभाव दिखाई पड़ता है। विदेश नीति एक प्रकार से रणनीतियों का समूह होता है जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की रक्षा, रणनीतिक स्वायत्तता तथा अपने लक्ष्यों एवं उ‌द्देश्यों को प्राप्त करना होता है। भारत भी हमेशा से अपनी विदेश नीति संबंधित सिद्धांतों, तत्वों तथा विशेषताओं का पालन करते हुए तथा अंतर्राष्ट्रीय कानूनों एवं संधियों के दायरे में रहकर, वैश्विक शक्तियों एवं पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखने को प्राथमिकता देता है। पड़ोसी देशों के प्रति भारत की विदेश नीति में समय के साथ परिवर्तन हुआ है, जो एक आदर्शवादी एवं गुटनिरपेक्ष रूख से विकसित होकर एक अत्त्यधिक व्यावहारिक और मुखर दृष्टिकोण की ओर अग्रसर हुई है। हालांकि एक शान्तिपूर्ण और स्थिर पड़ोस बनाए रखने का मूल उद्देश्य अभी भी बना हुआ है, लेकिन नई भू राजनीतिक वास्तविकताओं, विशेष रूप से इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए इसके तरीकों में बदलाव आया है, जो कि आवश्यक है।
Keywords विदेश नीति, राष्ट्रहित, पड़ोसी देश, आदर्शवाद, गुटनिरपेक्षता।
Field Arts
Published In Volume 6, Issue 8, August 2025
Published On 2025-08-31

Share this