International Journal of Leading Research Publication

E-ISSN: 2582-8010   •   Impact Factor: 9.56

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 7 Issue 10 October 2026 Submit your research before last 3 days of to publish your research paper in the issue of October.

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों में रक्ताल्पता की समस्याओं का अध्ययन

Author(s) डॉ. सीमा कदम, यमुना धुर्वे
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों में रक्ताल्पता की समस्याओं का अध्ययन है वर्तमान समय में यदि हम महिला श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विशेषकर ग्रामीण अंचल में नजर डालें तो इनकी स्थिति बहुत ही दयनीय एवं विचारणीय प्रश्न है और ज्वलंत शोध का विषय है। भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर श्रमिक वर्ग असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत हैं जैसे- कृषि कामगार, भवन निर्माण, बंधुआ मजदूर, ठेका श्रमिक, घरेलु कामकाज आदि विभिन्न क्षेत्रों में पुरुष श्रमिकों के साथ-साथ महिला श्रमिक भी कंधे से कंधा मिलाकर अपने परिवार की जीवकोपार्जन और अर्थव्यवस्था में बराबर योगदान दे रही हैं। ऐसे असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत इन महिला श्रमिकों को दोहरी भूमिका का निर्वहन करना पड़ता है क्योंकि दिन के समय में ये महिलाएं अपने रोजमर्रा के कामकाज जैसे खेत-खलिहानों में, भवन निर्माण कार्य, सड़क निर्माण कार्य एवं मजदूरी जैसे कार्यों व्यस्त रहती हैं और शाम के समय घरेलू कार्य की समस्त जिम्मेदारियां भी निभाती हैं जैसे खाना बनाना, बर्तन सफाई करना, घर की साफ-सफाई करना, बच्चों को पढ़ाना, बच्चों की देखभाल करना आदि कार्यों में व्यस्त रहती हैं जिसके चलते ये महिलाएं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो जाती हैं।
Keywords असंगठित क्षेत्र, महिला श्रमिकों, रक्ताल्पता, जागरूकता, पोषण।
Field Arts
Published In Volume 6, Issue 8, August 2025
Published On 2025-08-24

Share this